फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य निभाने के बाद मांगें अपने अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। कानून का अनुपालन करके समाज में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। समाज के लोगों को कर्तव्य निभाने के बाद ही अपने अधिकारों की डिमांड करनी होगी। हेल्पलाइन नंबरों से लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जा रहा है। कानून जानने के साथ इसका अनुपालन करने के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए। अपराधियों को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाना कानून की प्राथमिकता है। ये बातें गैसड़ी कोतवाल अवधेश राय ने गुरुवार को कन्या इंटर कॉलेज मझौली में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

‘पुलिस की पाठशाला’ का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्रा अर्चना शिल्पकार, सना व रेशमा खान ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कोतवाल अवधेश राय ने विद्यार्थियों को बताया कि, हेल्पलाइन नंबरों का संचालन लखनऊ स्थित मुख्यालय से किया जा रहा है। पुलिस रिस्पांस टीम हेल्पलाइन नंबरों से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की निगरानी करती हैं। महिला अपराध के संबंध में 1090 हेल्पलाइन, दुर्घटना की सूचना 108 व 102 नंबर पर व अन्य अपराधों की सूचना यूपी-100 के नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वर्तमान समय में सबसे हाईटेक नंबर यूपी-100 है। इन सभी नंबरों पर कॉल रिकार्ड होने के बाद संबंधित थाने को केस ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस कार्रवाई करती है। कोतवाल ने बताया कि, इन नंबरों के साथ ही क्राइम से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए पुलिस के सीयूजी नंबरों पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी होना नितांत आवश्यक है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करें। चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि, ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम सराहनीय है।
पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते हुए एसएसआई विपुल पांडेय ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों, हथियारों व मानव तस्करी के बारे में जानकारी दी और इन पर अंकुश लगाने के लिए मिलकर कार्य करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य सोमई प्रसाद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत कर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला की सराहना की। संजय श्रीवास्तव, नंदकिशोर यादव, गिरवर प्रसाद यादव, श्रवण कुमार यादव, पम्मी सिंह आदि ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें