फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे 10 फ्लाइंग स्क्वाएड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों में चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बुधवार को 10 फ्लाइंग स्क्वाएड का गठन किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित ये सभी टीमें न सिर्फ प्रत्याशियों की रैलियों पर नजर रखेंगी, बल्कि आचार संहिता का सख्ती से पालन भी कराएंगी। चार-चार सदस्यीय ये टीमें गुरुवार सुबह से सक्रिय हो जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर, जलालपुर व टांडा नगर पालिका परिषद तथा अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत में आगामी 26 नवंबर को मतदान होगा। सात नवंबर को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में 10 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में चार सदस्य हैं। सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में दो-दो टीमें मुस्तैद रहेंगी। एक टीम सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक, जबकि दूसरी टीम रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक संबंधित क्षेत्र में चुनाव पर नजर रखेगी।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि, अकबरपुर नगर पालिका में एक टीम बाल परियोजना अधिकारी बलराम सिंह व दूसरी टीम पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सक्रिय रहेगी। टांडा नगर पालिका में एक टीम पशुधन प्रसार अधिकारी विनीत कुमार सिंह व दूसरी टीम पशुधन प्रसार अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा जलालपुर नगर पालिका परिषद में एक टीम पशुधन प्रसार अधिकारी मनीष वर्मा, जबकि दूसरी टीम पशुधन प्रसार अधिकारी मुन्नालाल सोनकर के नेतृत्व में संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करेगी। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में एक टीम अवर अभियंता नलकूप विभाग बृजेश कुमार, जबकि दूसरी टीम अवर अभियंता नलकूप विभाग रवि प्रकाश तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज में एक टीम अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण लालबहादुर सिंह, जबकि दूसरी टीम अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण मनीष कुमार पटेल के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेगी। ये टीमें प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली रैलियों पर न सिर्फ नजर रखेंगी, बल्कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें