फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका सदस्य के लिए 13 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका में सभासद के लिए शनिवार को 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं, नगर निकाय चुनाव के चल रहे नामांकन के चौथे दिन भी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए कोई परचा नहीं भरा गया। कादीपुर में अध्यक्ष व सदस्य के तो दोस्तपुर व कोइरीपुर में सिर्फ सभासद के लिए नामांकन पत्र भरे गए। नगर पंचायतों एवं नगर पालिका के लिए कार्य समाप्ति तक परचों की बिक्री हुई। चौथे दिन भी नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन


चौथे दिन चेयरमैन के लिए बिके पांच परचे
नगर पालिका परिषद की कलेक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भी अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया। शनिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। एसडीएम/आरओ प्रमोद पांडेय ने बताया कि कार्य समाप्ति तक पांच परचे लोगों ने खरीदे। सभासद के लिए पांच कक्षों में चल रही नामांकन प्रक्रिया में विभिन्न वार्डों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कार्य समाप्ति तक सभासद पद के लिए 40 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।

अध्यक्ष के दाखिल हुए दो नामांकन
नगर पंचायत कादीपुर की तहसील मुख्यालय पर चल रही नामांकन प्रक्रिया में चौथे दिन चेयरमैन के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। पूर्व चेयरमैन प्रभुराज सिंह व उनकी पत्नी माला सिंह ने नामांकन पत्र भरा। उनके साथ समर्थक भी मौजूद रहे। सभासद के लिए भी दो नामांकन पत्र भरे गए। एसडीएम/आरओ प्रिया सिंह ने बताया कि चौथे दिन सदस्य के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


दोस्तपुर में सदस्य के आठ परचे दाखिल
कादीपुर ब्लॉक के कम्युनिटी सेंटर में चल रही दोस्तपुर नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया में चौथे दिन चेयरमैन के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं दाखिल हुआ। सभासद के लिए विभिन्न वार्डों से आठ नामांकन पत्र भरे गए। आरओ रमेशचंद्र शुक्ल ने बताया कि दोस्तपुर में अध्यक्ष के लिए पांच व सदस्य के छह परचों की बिक्री हुई।

कोइरीपुर में सभासद के लिए 14 नामांकन
कोइरीपुर नगर पंचायत की लंभुआ ब्लॉक में चल रही नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को चेयरमैन का कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया। सभासद के लिए 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए। आरओ/एसडीएम दिनेश गुप्ता ने बताया कि चौथे दिन चेयरमैन के लिए कोई परचा नहीं बिका। सभासद के तीन नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें