फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान काटने की कंबाइन मशीन से गिरकर उस पर काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। मृतक लखीमपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के सरसौंदी गांव में रविवार की सुबह चल रही धान काटने की कंबाइन मशीन से उस पर काम कर रहे रिशिकांत (32) ग्राम रामपुर खुटेहरा थाना नीमगांव जनपद लखीमपुर खीरी अचानक नीचे आ गिरा। लोगों ने घायल युवक को सफेदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कहा कि मृतक के परिवारीजनों को इस हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें