फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ देख रहा युवक राप्ती में गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा युवक मधवापुर घाट पर ससुर व साले के मिलने पर वहीं बाढ़ देखने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह राप्ती में जा गिरा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। उधर से गुजर रहे एसडीएम जमुनहा ने इसकी सूचना मल्हीपुर थानाध्यक्ष को दी। पुलिस ने पीएसी के जवानों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई पर उसका पता नहीं चला। रविवार को परिवारीजनों ने युवक का शव राप्ती के भकला पुल के निकट खोज निकाला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनघुसरा निवासी सुखराम (25) पुत्र रामजागे की शादी मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बहोरवा निवासी बाबादीन मौर्या की पुत्री रेखा से हुई थी। शुक्रवार शाम बाबादीन पुत्री रेखा को विदा कराने उसकी ससुराल बनघुसरा आ रहा था, वहीं सुखराम रेखा को बाइक से ससुराल बहोरवा गांव छोड़ने जा रहा था। जैसे ही सुखराम मल्हीपुर के मधवापुर घाट पहुंचा तभी वहां उसकी मुलाकात ससुर बाबादीन व साले रामसुख से हो गई। इस पर तीनों लोगों ने रेखा को टैंपो पर बैठा दिया और वहीं बाढ़ देखने लगे। इसी बीच अचानक सुखराम का पैर फिसल गया और वह राप्ती में गिर गया। इससे हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे एसडीएम जमनुहा राजकुमार ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष मल्हीपुर को दी। इस पर पुलिस ने पीएसी के जवानों व स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में सुखराम की तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार को सुखराम व रेखा के परिवारीजनों ने सुखराम का शव फोरलेन स्थित राप्ती के भकला पुल के निकट खोज निकाला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें