फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो सीओ समेत 121 पुलिस कर्मी जाएंगे अयोध्या

Wed, 10 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले की फोर्स भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके लिए दो सीओ, सात निरीक्षक समेत 121 पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुचेंगे। इसी देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाना एक चुनौती होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों से फोर्स अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में तैनात पुलिस कर्मियों की भी डयूटी अयोध्या में लगा दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दो डिप्टी एसपी, सात निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक, मुख्य पुरुष आरक्षी 84, महिला आरक्षी 18 की डयूटी अयोध्या में लगाई गई है।
11 जनवरी को पुलिस बल अयोध्या रवाना किया जाएगा। 12 जनवरी से पुलिस कर्मी डयूटी पर मुस्तैद रहेंगे। कार्यक्रम निपटाने के बाद ही फोर्स जिले वापस आएगा।
ईओ की भी अयोध्या में लगाई गई डयूटी
नगर पालिका परिषद रायबरेली के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की भी डयूटी अयोध्या में लगा दी गई है। 14 जनवरी से उनकी डयूटी लगाई गई है। यह जानकारी देते हुए ईओ ने बताया कि 13 जनवरी को वह अयोध्या पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम निपटने और उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही जिले में वापसी होगी। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में डयूटी लगने से अच्छा लग रहा है। रायबरेली से पहले उनकी तैनाती अयोध्या में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें