फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिम संचालक से निवेश के नाम पर 1.21 करोड़ हड़पे

Mon, 30 Mar 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के किला मैदान निवासी जिम संचालक चांद सिद्दीकी ने पारा की लक्ष्मण विहार कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी शिवनाथ सिंह पर निवेश के नाम पर 1.21 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चांद के मुताबिक हजरतगंज स्थित गोखले मार्ग पर उनका एनी टाइम फिटनेस जिम है। वर्ष 2022 में जिम में उनकी मुलाकात शिवनाथ से हुई थी। शिवनाथ ने अपनी कंपनी के बड़े ठेकों के लिए निवेश का प्रस्ताव दिया। उसने मुनाफे के साथ एक वर्ष में रकम लौटाने का वादा किया। तीन से 28 नवंबर 2022 तक चांद ने शिवनाथ को 1.21 करोड़ रुपये दिए।
वर्ष 2023 में रकम मांगने पर शिवनाथ ने सिर्फ एक लाख रुपये लौटाए। बची रकम के लिए आश्वासन दिया। मई 2025 में दोबारा मांगने पर शिवनाथ ने चांद को लात-घूंसों से पीटा और फिर असलहा तानते हुए हत्या की धमकी दी। किसी तरह से वह अपनी जान बचाकर भाग निकले। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें