फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वार्डों में विकास के लिए 121 करोड़ मंजूर, मई से शुरू होंगे काम

विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम सदन की बुधवार को हुई बैठक में वार्डों में विकास कार्य के लिए प्रति वार्ड 1.10 करोड़ रुपये का पार्षद कोटा जारी किया गया। बाकी के एक करोड़ रुपये बारिश के बाद जारी होंगे। ऐसे में अब मई से शहर में 121 करोड़ रुपये की लागत सभी 110 वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। सदन ने नई प्रचार नियमावली लागू करने के लिए भी मंजूरी दी।
विज्ञापन




सदन ने जियामऊ सहित कई जगह की जमीन भी प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य नियोजित विकास कार्यों के लिए एलडीए को दिए जाने का प्रस्ताव पास किया। यातायात विभाग को शहर में आठ स्थानों पर गाड़ियां खड़ी करने के लिए होल्डिंग एरिया बनाने के लिए जमीन दिए जाने के प्रस्ताव पर भी मोहर लगा दी।



नगर निगम के सभी 110 निर्वाचित पार्षद वार्ड में अपने सुझाव पर एक वर्ष में 2.10 करोड़ रुपये के विकास कार्य करा सकते हैं। अभी तक पार्षद कोटा तीन से चार किश्तों में जारी किया जाता था लेकिन नए वित्तीय वर्ष में यह दो किश्तों में जारी किया जाना है। हालांकि इसे एक मुश्त ही जारी किया जाना था लेकिन वित्तीय प्रबंधन को देखते हुए दो बार में जारी किया जाएगा। पहली किश्त के तौर पर बुधवार को महापौर ने 1.10 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 110 करोड़ की दूसरी किश्त बरसात के मौसम के बाद जारी की जाएगी। यह बदलाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन




अवैध होर्डिंगों पर लगेगी लगाम

अवैध होर्डिंगों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश (नगर निगम, आकाश चिह्न और विज्ञापनों का विनियमन) नियमावली 2026 को भी नगर निगम ने अंगीकार किया है। अब सिर्फ वही होर्डिंग लगवा सकेगा जिसके पास नगर निगम से जारी प्रचार लाइसेंस होगा। नगर निगम उन होर्डिंगों को बिना किसी नोटिस के हटवा सकेगा जो आपत्तिजनक, भड़काऊ या जानलेवा होंगी। नई प्रचार नियमावली में अन्य कई प्रावधान किए गए हैं।


यहां बनेंगे यातायात विभाग के होल्डिंग एरिया

यातायात विभाग को वाहनों को खड़ा करने के लिए होल्डिंग एरिया के तौर पर जमीन देने के लिए नगर निगम ने स्थान चिह्नित कर लिए हैं। बुधवार को सदन ने जमीन देने की संस्तुति कर दी। जिन आठ जगहों पर होल्डिंग एरिया बनेंगे उनमें उत्तरधौना, घैला, कल्ली पश्चिम, अलीनगर खुर्द, कानपुर रोड पर शहीद पथ तिराहे के पास खाली मैदान, वृंदावन कॉलोनी में डिफेंस एक्सपो मैदान के पास, राधास्वामी सत्संग के सामने एकेटीयू गेट नंबर दो के सामने का खाली मैदान शामिल है।


सोलर पैनल वालों गृहकर में छूट का मामला फंसा

जिन मकानों पर सोलर पैनल लगे हैं उनको गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट देने का मामला फंस गया है। सदन की पिछली बैठक में छूट का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया था मगर अब तक वहां से कोई आदेश नहीं आया है। नगर निगम अधिनियम में भी अधिकतम 10 प्रतिशत ही छूट दिए जाने प्रावधान है, जो इन दिनों गृहकर जमा करने पर सभी को दिया जा रहा है। भाजपा पार्षद मुन्ना मिश्रा ने सवाल उठाया कि क्या उन भवनस्वामियों को इस समय गृहकर जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी जिनके यहां सोलर पैनल लगे होंगे। इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि अधिकतम 10 प्रतिशत ही छूट दी जा सकती है। सोलर पर छूट सिर्फ एक बार ही दिए जाने का प्रावधान है। इस पर महापौर ने कहा कि वह कुछ ऐसा प्रस्ताव बनाएंगी जिससे सोलर वालों को गृहकर जमा करने पर दी जाने वाली छूट का लाभ मिल जाए यानी उनको 10 प्रतिशत से अधिक छूट का लाभ हो।


दो नए जोन बनाने पर होगा विचार

सदन में भाजपा पार्षद प्रमोद राजन ने कहा कि नगर निगम का दायरा बढ़ने के बाद जोन बड़े हो गए हैं। इसे देखते हुए दो नए जोन और बनाए जाएं जिससे कामकाज में सहूलियत हो। इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि इस पर जनगणना के बाद विचार किया जाएगा। वहीं भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने कि अभी नगर निगम के आठ जोन हैं। कूड़ा उठान व अन्य काम समय से हों और डीजल खर्च भी कम हो इसके लिए हर जोन में एक पेट्रोल पंप बनाया जाए। जहां से नगर निगम की गाड़ियां डीजल ले सकें।


यह प्रस्ताव भी हुए पास

0 पार्क सड़क का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किया जाएगा।
0 शहीद पथ के किनारे अहिमामऊ में कल्याण मंडप बनाया जाएगा।
0 आवारा कुत्तों को रखने के लिए दो शेल्टर होम बनाए जाएंगे।
0 सीएसआर फंड से बनाए जाने वाले वृद्धा आश्रम और महिला छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
0 श्रमिकों की सहूलियत के लिए लेबर अड्डों का निर्माण होगा।
0 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य के लिए 12 ई रिक्शे खरीदे जाएंगे।
0 पेड़ों की छंटाई व अवैध होर्डिंग हटाने के लिए दो हाइड्रा क्रेन खरीदी जाएगी।
0 जल निकासी के लिए 19 पंप खरीदे जाएंगे।
0 कूड़ा उठान के दो इलेक्ट्रिक रोबोट खरीदे जाएंगे।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा करते पार्षद और मंच पर महापौर व नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें