फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लॉटरी के मिलेंगे हजारों लोगों को मिलेंगे घर, यहां पढ़े...

विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग जल्द से जल्द अपना आशियाना पाना चाहते हैं, वे तैयार रहें। आवास विकास परिषद 26 जनवरी से बिना लॉटरी फ्लैट आवंटन की नई योजना शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


दो से चार बेडरूम के फ्लैटों की कीमत 40 से 80 लाख रुपये होगी। परिषद की वेबसाइट पर घर बैठे कहीं से भी फ्लैट की ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। वह भी महज दस हजार रुपये में।

बुकिंग के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर उसे बिना लॉटरी आवंटित कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि बुकिंग से पहले आवेदक फ्लैट के प्रकार, कीमत, साइट प्लान, ड्राइंग और उसका ओवरव्यू भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


इस समय राजधानी में परिषद की अवध विहार और वृंदावन योजना में करीब 1200 फ्लैट उपलब्ध हैं। परिषद फ्लैट रजिस्ट्रेशन से पहले उसे रिजर्व करने की योजना पहली बार शुरू करने जा रही है।

मौजूदा व्यवस्था में अब तक परिषद सीधे पंजीकरण करती थी और उसके बाद लॉटरी से आवंटन होता था। नई योजना में आवेदक पहले अपना मनचाहा फ्लैट बुक करेंगे, उसके बाद रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर जाकर खाली फ्लैटों के बारे में पूरी जानकारी कर सकेंगे। जैसे किस योजना में कौन से फ्लोर पर फ्लैट खाली हैं। उसकी कीमत क्या है और उसका एरिया क्या है।

वेबसाइट पर रिक्त फ्लैटों की इस तरह से कलर मार्किग भी रहेगी जिससे आप जान सकें कि कौन सा फ्लैट बिक चुका है, कौन सा रिजर्व है और कौन सा खाली है। उसकी ड्राइंग कैसी है और उसके आसपास प्रमुख बाजार या अन्य स्थान कितनी दूरी पर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह से बुक कराए जा सकेंगे फ्लैट्स

योजना को तैयार करने वाले कम्प्यूटर सेल के अधिकारी बताते हैं कि फ्लैट की जानकारी करने के बाद यदि आपको फ्लैट पसंद है तो उसी समय दस हजार रुपये अदा कर उसको आरक्षित कर सकेंगे।

इसके लिए ऑन लाइन ही पेमेंट के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया का गेट वे भी दिया जा रहा है। पेमेंट होते ही अॅान लाइन ही एक रसीद जेनरेट हो जाएगी। जिसका प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।

दस हजार रुपये में फ्लैट के लिए जो बुकिंग होगी वह दस दिन केलिए ही मान्य होगी। इस समय के अंदर बुक कराने वाले को फ्लैट के लिए पंजीकरण कराना होगा। यदि इस समय के अंदर आवेदक फ्लैट का पंजीकरण नहीं कराएगा तो उसकी बुकिं ंग निरस्त हो जाएगी और बुकिंग की धनराशि भी जब्त कर ली जाएगी।

26 जनवरी से योजना शुरू करने की तैयारी है। आवास आयुक्त के साथ 18 को एक और मीटिंग होनी है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए दी जाने वाली सुविधा को सुरक्षा के लिहाज से परखा जा रहा है। इस योजना में लोगों को मनचाहा फ्लैट आसानी से मिलेगा। पहले दौर में अरावली और एवरेस्ट योजना को जोड़ा जा रहा है, धीरे-धीरे अन्य सभी योजनाओं को इससे जोड़ा जाएगा।
आरपी सिंह, सचिव आवास विकास परिषद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें