फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 120 शिक्षक हुए सम्मानित, मेधावियों को मिला लैपटाॅप

विज्ञापन
विद्यालयों में आधुनिक फर्नीचर की स्थापना और झूले का लोकार्पण करते विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व क
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की ओर से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश्वर सिंह ने 120 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया। 15 प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप दिया गया। विधायक राजेश्वर सिंह ने स्कूलों को उपहार में झूले और फर्नीचर दिए।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षकों में गुरु गोबिंद सिंह की वीरता, चाणक्य की नीति, बुद्ध की करुणा, विवेकानंद का जागरण, डॉ. कलाम के सपने और डॉ. राधाकृष्णन का आदर्श समाहित है। शिक्षक केवल ज्ञान के दाता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के मस्तिष्क और चरित्र के सच्चे शिल्पकार हैं। हमारा लक्ष्य है कि विद्यार्थी नाैकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि नाैकरी देने वाले बनें। शिक्षा ही बच्चों को आत्मनिर्भर और वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करेगी।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया पावर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, शिव शंकर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप यादव, प्रधान रामखेलावन, प्रधानाध्यापक प्रदीप पांडे व अन्य उपस्थित रहे। इस माैके पर पांच विद्यालयों में आधुनिक फर्नीचर की स्थापना और 27 विद्यालयों में आकर्षक और सुरक्षित झूले का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें