फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बसों के नए रूट तय, पहली फरवरी से 19 नए रूटों पर चलेंगी 120 सिटी बसें

Wed, 23 Jan 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सिटी बसों के नए रूट तय हो गए हैं। पहली फरवरी से गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो की बसें इन रूटों पर दौड़ेंगी। कुल 19 रूटों पर 120 बसों का संचालन होगा। नए डीपीआर में बसों की संख्या को सीमित रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो से कई रूटों की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है, जिसकी जगह नए रूटों पर बस चलाने के लिए डीपीाअर तैयार की गई है। सिटी बस ट्रांसपोर्ट प्रबंध निदेशक आरिफ  सकलैन ने बताया कि गोमतीनगर बस डिपो से बाराबंकी मार्ग, देवा, मोहनलालगंज व हैदरगढ़ रूट पर चलने वाली और दुबग्गा डिपा से मोहनलालगंज, पारा, चंद्रावल, माती, बीकेटी, बहरुं, माल, देवां शरीफ  व बाराबंकी रूट पर चलने वाली सिटी बसों को बंद किया गया है।

जो नए रूट तय किए गए हैं, उन पर पहली फरवरी से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, जिन रूटों को बद किया गया है, उन पर परिवहन निगम की बसों का चलाया जाएगा। गोमतीनगर डिपो से दस रूटों पर कुल 48 बसें और दुबग्गा नौ रूट पर कुल 72 बसों को चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

यहां देखें, किस रूट पर चलेंगी कितनी बसें

डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

यहां पढ़ें, रूट और उन पर चलने वाली बसों की संख्या

- फोटो : डेमो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें