फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जंबूरी टेंट सिटी में 12 ट्रांसफार्मरों से बिजली व्यवस्था दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की जंबूरी टेंट सिटी को अब 12 ट्रांसफार्मरों की मदद से रोशन कर दिया गया है। प्रत्येक ट्रांसफार्मर की क्षमता 400 केवीए है। कार्यक्रम स्थल को सेक्टर-17 और सेक्टर-18 डी स्थित दो उपकेंद्रों से 11 हजार वोल्ट के फीडर द्वारा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम और अधीक्षण अभियंता (टेक्निकल) भविष्य कुमार सक्सेना ने स्थल निरीक्षण कर बताया कि निर्बाध सप्लाई के लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। टेंट सिटी के 12 अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफार्मर स्थापित कर लोड को संतुलित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी तकनीकी खामी के तत्काल समाधान के लिए कर्मियों से लेकर अभियंताओं तक की टीम तैनात रहेगी। आयोजकों ने बिजली मद के तहत कुल 1.19 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिसमें एडवांस बिल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें