दैवी आपदा से होने वाले नुकसान के सर्वे और रोजमर्रा के कामकाज के लिए सरकार जल्द ही लेखपालों की कमी दूर करने जा रही है। लेखपालों के पांच हजार पद और सृजित करने के साथ ही मौजूदा समय में खाली लगभग सात हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने 12 हजार नए लेखपालों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
मुख्य सचिव सोमवार को राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानूनगो पद के लिए पहले से सृजित 2400 पदों के अलावा 1308 पदों की स्वीकृति तत्काल जारी की जाए।