फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में बीबीएयू के 12 शिक्षकों को मिला स्थान

Wed, 18 Sep 2024 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 12 शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में अपनी जगह बनाई है। अमेरिका के स्टेनफोर्ड विवि की ओर से जारी सूची में अलग-अलग विषयों में शोध कर रहे वैज्ञानिकों को उनके शोध प्रकाशनों की संख्या, गुणवत्ता और साईटेशन के आधार पर शामिल किया जाता है।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि विवि के प्रो. नवीन कुमार अरोरा ने 20,605 रैंक के साथ इनेबलिंग एंड स्ट्रैटेजिक टैक्नोलॉजीज के क्षेत्र में जगह बनाई है। प्रो. राम नरेश भार्गव को 26,140 रैंक और प्रो. राम चन्द्रा को 26,719 रैंक के साथ अर्थ एवं एन्वॉयरमेंटल साइंसेज के क्षेत्र में स्थान मिला है। डॉ. जयशंकर सिंह को एग्रीकल्चर, फिशरीज एंड फॉरेस्ट्री में, डॉ. आदित्य खम्पारिया को इन्फाॅर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टैक्नोलॉजीज के क्षेत्र में बेहतर स्थान मिला है।


उन्होंने बताया कि प्रो. बाल चंद्र यादव व प्रो. राजेश कुमार को इनेबलिंग एंड स्ट्रैटेजिक टैक्नोलॉजीज के क्षेत्र में, प्रो. बीएस भदौरिया को इंजीनियरिंग में तो वहीं डॉ. अभिषेक वर्मा को इन्फाॅर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टैक्नोलॉजीज में स्थान मिला है। डॉ. मुकेश अवस्थी को इंजीनियरिंग, प्रो. गौरव कैथवास को क्लिनिकल मेडिसिन व प्रो. देवेश कुमार को केमिस्ट्री के क्षेत्र में सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें