फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक जमा कर दें गृहकर, एक अप्रैल से लगेगा 12 प्रतिशत ब्याज

विज्ञापन
12 Persant interest on house tax from first april
विज्ञापन
लखनऊ। जिन भवन स्वामियों ने अब तक गृहकर नहीं दिया है, वे इसी महीने जमा कर दें। ऐसा नहीं किया तो एक अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लग जाएगा। गृहकर जमा न करने वाले भवन स्वामियों की संख्या दो लाख से अधिक है। ये मार्च में आसानी से टैक्स जमा कर सकें, इसके लिए नगर निगम इस महीने हर रविवार को भी गृहकर कैश काउंटर खोलेगा। इसे लेकर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की ओर से आदेश भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह दस से शाम पांच बजे तक गृहकर कैैश काउंटर खोलने का निर्देश नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को दिया है। अभी दोपहर तीन बजे तक ही कैश काउंटर पर हाउस टैक्स जमा होता है।
घर बैठे भी जमा कर सकते हैं गृहकर
मुख्य गृहकर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि घर बैठे नगर निगम की वेबसाइट lmc.nic.in पर भी गृहकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ई-सुविधा केंद्रों, ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व पेटीएम से भी भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें