एसजीपीजीआई में सर्जरी का इंतजार कर रहे मरीजों को जल्द ही राहत मिलेगी। यहां जनवरी से बंद चल रहे 12 ऑपरेशन थियेटर को शुरू कर दिया गया है।
इससे हर दिन करीब 40 से 50 अतिरिक्त मरीजों की सर्जरी हो सकेगी। एसजीपीजीआई में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होते ही ऑपरेशन थियेटर की संख्या घटा दी गई थी। यहां की 34 ओटी में 12 को बंद कर दिया गया था।
इससे विभिन्न विभागों में सर्जरी के लिए इंतजार करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ घई थी। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. गौरव अग्रवाल ने बताया कि सर्जरी का इंतजार करने वाले मरीजों को बुलाया जा रहा है।