फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के नौ विधानसभा क्षेत्रों में घट गए 12 लाख मतदाता

विज्ञापन
मसाैदा मतदाता सूची के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनि​धि। 
विज्ञापन
लखनऊ। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन ने जो मसाैदा मतदाता सूची जारी की है उसमें जिले में 12 लाख से अधिक मतदाता कम हो गए हैं। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1.91 लाख मतदाताओं का नाम कटे हैं। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 60 हजार मतदाता घटे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया से पहले जिले में 39,94,535 मतदाता थे। अब इनकी संख्या घटकर 27,94,397 रह गई है। इस प्रकार एसआईआर के बाद जिले में 12,00,138 मतदाता कम हुए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को निर्वाचक नामावली के मसाैदा प्रारूप का प्रकाशन किया गया।

इस पर छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावों एवं आपत्तियों की जांच, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूरी की जाएगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह मार्च को होगा।
विज्ञापन


सहायता करेंगे बीएलओ

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि एसआईआर के दूसरे चरण में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 1,556 मतदान केंद्रों और 4,132 मतदेय स्थलों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता करेंगे। नए मतदाता अपना नाम जोड़ने, नाम में संशोधन व नाम हटाने के लिए फाॅर्म भर सकते हैं। ये फॉर्म वेबसाइट voter.eci.gov.in पर या निर्धारित तिथियों पर संबंधित मतदेय स्थलों पर ऑफलाइन प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।

सर्वाधिक महिला मतदाता सरोजनीनगर में

एसआईआर प्रक्रिया के बाद मंगलवार जो मसाैदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई है उसके मुताबिक जिले की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1,91,496 महिला मतदाता हैं, जबकि मोहनलालगंज (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1,36,044 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची के मुताबिक मलिहाबाद में 1,37,427, बक्शी का तालाब विस क्षेत्र में 1,79,796, लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में 1,53,582, लखनऊ उत्तर क्षेत्र में 1,45,598, लखनऊ पूर्व क्षेत्र में 1,42,408, लखनऊ मध्य क्षेत्र में 1,16,623 और लखनऊ कैंटोनमेंट क्षेत्र में 1,07,263 महिला मतदाता हैं।

89 थर्ड जेंडर मतदाता

एसआईआर प्रक्रिया के बाद मसाैदा मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 89 मिली है। लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सबसे अधिक 15 थर्डजेंडर मतदाता हैं। मलिहाबाद, बक्शी का तालाब व लखनऊ कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ, सरोजनीनगर व लखनऊ उत्तर क्षेत्र में 14-14, मोहनलालगंज क्षेत्र में 11, लखनऊ मध्य क्षेत्र में पांच व लखनऊ पूर्व क्षेत्र में तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन




विधानसभावार जानिए कहां कितने घटे मतदाता
विधानसभा एसआईआर से पहले एसआईआर के बाद
कुल घटे मतदाता

मलिहाबाद (अ.सु.) 3,68,641
3,04,471
64,170
बक्शी का तालाब
4,95,123
3,84,852
1,10,271

सरोजनीनगर 6,02,159
4,12,974
1,89,185

लखनऊ पश्चिम
4,70,362
3,28,073
1,42,289

लखनऊ उत्तर
4,99,019
3,07,422
1,91,597

लखनऊ पूर्व
4,62,625
2,92,530
1,70,095

लखनऊ मध्य
3,72,000
2,43,246
1,28,754

लखनऊ कैंटोनमेंट
3,65,590
2,22,598
1,42,992

मोहनलालगंज (अ.जा.) 3,59,016
2,98,231
60,785

कुल
39,94,535
27,94,397
12,00,138

मसाैदा मतदाता सूची के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें