फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मट्ठा पीने से 11 बच्चे बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Sat, 02 Nov 2019 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
मट्ठा पीकर बीमार हुए बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गुड़ मिलाकर मट्ठा पीने से 11 बच्चे बीमार हो गए। सभी गांव के एक घर में कुंवारी पर गए थे। सभी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की तबियत में सुधार है। चिकित्सक का कहना है कि ये सभी दूषित मट्ठा पीने से बीमार हुए हैं।

विज्ञापन


पूरे तिवारी मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी जगदीश के घर कुंवारी के लिए बच्चों को बुलाया गया था। कुंवारी में सभी बच्चों को गुड़ व मट्ठा दिया गया। कुंवारी खाने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद बच्चों को नींद आ गई। इसी बीच सभी की हालत बिगड़ गई। प्रतिका, आंसी, अंश, शिखा, सुनैना, लक्ष्मी, वैशाली, जीतू, रितिक, स्मिता, ऋषि को सीएचसी पहुंचाया गया।

परिवारीजनों का कहना है कि ऐसा कभी नहीं हुआ। पहली बार गांव में इस तरह की बात हुई है। बच्चों के बीमार होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मट्ठा कई दिन पुराना था। इसी वजह से वह दूषित हो गया। मट्ठा पीने से ही बच्चे बीमार हुए हैं। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। अब हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें