फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में 12 जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में महिलाओं व बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों को अब सीधा जिला बदर किया जाएगा। इसकी शुरूआत पुलिस कमिश्नर ने 12 अपराधियों को जिला बदर कर सोमवार को कर दी। इन अपराधियों के खिलाफ कृष्णानगर, चौक, मोहनलालगंज, इंदिरानगर, चिनहट, सआदतगंज, गोमतीनगर, आशियाना, सरोजनीनगर और पारा में महिलाओं, छात्राओं, बच्चियों से छेड़छाड़, दुष्कर्म और अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने मिशन शक्ति के तहत इन अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, जिला बदर किए गए अपराधियों में कृष्णानगर के हसनापुर निवासी सनी कौरी उर्फ चपड़ा, चौक के पक्का पुल रस्तोगीघाट का सुरेश उर्फ राज उर्फ नन्हकऊ, मोहनलालगंज के जगरौली का रामऔतार, इंदिरानगर तकरोही के महामाया नगर का मथुरा प्रसाद, चिनहट के कांशीराम कालोनी का मो. सलीम, मक्कू उर्फ मकबूल, सआदतगंज के नेवाती टोला का इरफान, गोमतीनगर विस्तार के मकदूमपुर का शोभित यादव, आशियाना के किला मोहम्मदी का मदन, सरोजनीनगर के चिल्लावां का धुन्नी यादव, पारा के बादलखेड़ा का निसार और पीजीआई के चिरैयाबाग का रामसमुझ यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें