फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जी-20 पार्क में लगेगी 12 फीट ऊंची वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा

Fri, 30 Dec 2022 04:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में जी-20 सम्मेलन की याद बनाए रखने के लिए अमौसी चौराहे पर जी-20 पार्क बनाया जाएगा। इसमें वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ फरवरी में जी-20 सम्मेलन से पहले अमौसी चौराहे पर वीरवर लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। लखनऊ में सम्मेलन के बाद भी उसकी यादगार बनी रहे, इसके लिए कानपुर रोड स्थित अमौसी चौराहे पर जी-20 पार्क बनाएंगे। इस जी-20 पार्क के बीच में वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन


इस प्रतिमा के जरिये विदेशी मेहमानों तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि इस नगरी को भगवान श्रीराम के भाई वीरवर लक्ष्मण ने बसाया था। इस पार्क को बनाने की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को मिली है। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूरी टीम ने गोमतीनगर स्थित कार्यालय में 28 दिसंबर को गुजरात से मॉडल के रूप में आयी लक्ष्मण की प्रतिमा का अवलोकन किया। इसके बाद मूर्तिकार को प्रतिमा तैयार करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- BJP धर्मांतरण, लव जिहाद और मदरसा सर्वे की जगह OBC आरक्षण पर ध्यान देती तो ये न होता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कड़ाके की ठंड के साथ होगी नये साल की शुरुआत, सर्दी ढा रही सितम, कोहरे में छिपा सूरज


50 लाख में बनेगी प्रतिमा
गुजरात के जिस मूर्तिकार ने सबसे ऊंची सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाने ख्याति हासिल की, वही 12 फीट ऊंची वीरवर लक्ष्मण की प्रतिमा बनाएंगे। प्रतिमा को बनाने में अनुमानित 50 लाख रुपये खर्च होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें