फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में डॉक्टर सहित 12 लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टर सहित 12 ने दिया प्लाज्मा
विज्ञापन

अमर उजाला पहल के बाद प्लाज्मा दान करने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
इसमें चिकित्सक सहित 12 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया। डोनेशन करने वालों ने कहा कि वह दूसरों की जान बचाने में योगदान देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य के साथ प्लाज्मा दान कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्लाज्मा डोनेशन शिविर में संस्थान के चिकित्सक डॉ. राहुल सिंह, चिकित्साकर्मी धर्मेंद्र, अनुग्रह और अनुराग सिंह गौर, टाटा मोटर्स के जिवेश, ओम शंकर पांडे, राजीव अनिल मल, सूर्य प्रकाश सिंह यादव, अनिल कुमार सिंह, मधु नीत निगम, देवाशीष पाल और शालिंदर सिंह ने प्लाज्मा दान किया।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एके सिंह ने प्लाज्मा डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निदेशक ने कहा कि प्लाज्मा दान से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है।
जो लोग वायरस को मात दे चुके हैं, उन्हें प्लाज्मा दान को आगे आना चाहिए। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अब तक संस्थान में 40 लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से पीड़ित 101 मरीजों को बिना डोनर ब्लड उपलब्ध कराया जा चुका है। ब्लड बैंक में 800 यूनिट प्लाज्मा स्टोर करने की क्षमता है। संस्थान के डॉ. सुरेश अहिरवार ने प्लाज्मा डोनेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें