सूत्र बताते हैं कि यदि मुख्यमंत्रीगण मंगलवार दोपहर बाद खाली हो जाते हैं तो आम पर्यटकों की तरह बस के जरिए भी अयोध्या आ सकते हैं। उनके रुकने के लिए पंचशील होटल में व्यवस्था की जा रही है। वहां से सुबह वे दर्शन-पूजन के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
अधिकारी बताते हैं कि सुरक्षा कारणों से सड़क मार्ग के जरिए यात्रा करना बेहतर नहीं रहेगा। ऐसे में ज्यादा संभावना है कि सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर की दोपहर तक ही अयोध्या पहुंचेंगे। ये सभी सीएम व डिप्टी सीएम रामलला के प्रति आस्था अर्पित करने के साथ-साथ, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। साथ ही सरयू आरती का भी कार्यक्रम बन सकता है।