सीपीएमटी में भी सॉल्वर गैंग ने सेंध लगा दी। एसटीएफ ने लखनऊ के जियामऊ इलाके से इस गिरोह से जुड़े 12 लोगों को दबोचा है। इनमें से चार डॉक्टर हैं।
इनके पास से सीपीएमटी पेपर की जीरॉक्स कॉपी मिली है। एसटीएफ का कहना है कि जीरॉक्स कॉपी सीपीएमटी के ‘बी’ सीरीज से हूबहू मेल खा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि सीपीएमटी का प्रश्न-पत्र लीक कर अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूलने वाले गिरोह के लखनऊ में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह को इस गिरोह की जानकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सोमवार को सूचना मिली कि जियामऊ में पराग एटीएम बूथ के पास स्थित एक मकान के कमरे में गिरोह से जुड़े लोग इकट्ठे हैं। ये लोग पेपर सॉल्व कर वायरलेस डिवाइस व पर्ची के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संबंधित अभ्यर्थियों को पहुंचाएंगे।