फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, अकेलेपन से थी परेशान

Fri, 08 Apr 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
13 साल पहले हो चुकी थी मां की मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के गोसाईंगंज कस्बा निवासी सीमेंट कारोबारी अरुण गुप्ता की एकलौती बेटी भावना उर्फ यशी गुप्ता (17) ने बुधवार रात घर पर फांसी लगा ली। वह बाल विद्या मंदिर में 11वीं की छात्रा थी और हॉस्टल में ही रहती थी। 
विज्ञापन


होली के दौरान वह घर आई थी। परिवारीजनों ने अकेलेपन से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई है।
अरुण गुप्ता ने बताया कि  उनकी पत्नी की 13 साल पहले मौत हो गई थी। घर पर बेटा उज्ज्वल और बेटी भावना ही थे। 

उज्ज्वल भी बाल विद्या मंदिर में इंटर का छात्र है और हॉस्टल में रहता है। बुधवार सुबह वह खुर्दही बाजार स्थित दुकान चले गए। जबकि उज्ज्वल अपने मामा राकेश से मिलने लखनऊ चला गया। देर शाम अरुण घर लौटे तो बेटी को प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटका पाया।
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों ने जताई साजिश की आशंका

क्राइम - फोटो : demo
उज्ज्वल ने बताया कि भावना चार दिन से किसी बात को लेकर चिंतित थी। इन दिनों वह मैकरोनी बनाना सीख रही थी। बुधवार दोपहर भी उसने मैकरोनी बनाई थी। 

अरुण जब घर पहुंचे तो दरवाजे खुले हुए थे। वह बेटी को पुकारते हुए कमरे के भीतर पहुंचे तो शव लटका देख होश उड़ गए। उनके मुंह से चीख निकल पड़ी। 

अरुण ने पुलिस को बताया कि दरवाजे खुले हुए थे तो लोगों ने किसी साजिश की आशंका जताई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें