लखनऊ के गोसाईंगंज कस्बा निवासी सीमेंट कारोबारी अरुण गुप्ता की एकलौती बेटी भावना उर्फ यशी गुप्ता (17) ने बुधवार रात घर पर फांसी लगा ली। वह बाल विद्या मंदिर में 11वीं की छात्रा थी और हॉस्टल में ही रहती थी।
होली के दौरान वह घर आई थी। परिवारीजनों ने अकेलेपन से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई है।
अरुण गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी की 13 साल पहले मौत हो गई थी। घर पर बेटा उज्ज्वल और बेटी भावना ही थे।
उज्ज्वल भी बाल विद्या मंदिर में इंटर का छात्र है और हॉस्टल में रहता है। बुधवार सुबह वह खुर्दही बाजार स्थित दुकान चले गए। जबकि उज्ज्वल अपने मामा राकेश से मिलने लखनऊ चला गया। देर शाम अरुण घर लौटे तो बेटी को प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटका पाया।