फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर से जुड़े गांवों में कैंप करेंगे अधिकारी, एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया प्लान

Wed, 25 Jan 2023 06:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष प्रदेश के पुलिस अधिकारी बॉर्डर से जुड़े गांवों में कैंप करेंगे और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिससे लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो।
विज्ञापन
यूपी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश के सामरिक व धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सिविल पुलिस के अतिरिक्त करीब 115 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। अफसरों को निर्देश दिए गए और जिलों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लगातार चेकिंग की जा रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने ये संदेश जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष 26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान की तरफ से अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न प्रांतों और देशों से जुड़े हुए प्रदेश के गांवों में जोन, रेंज और जिले के सभी अधिकारी कैंप करेंगे और ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे जिससे कि लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो।
विज्ञापन

 

इसके अलावा बॉर्डर से जुड़े इलाकों में ग्राम सुरक्षा समितियां सतर्क दृष्टि रखेंगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें