आज आएंगी मेनका गांधी
सुल्तानपुर। भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय बाल विकास एवं महिला कल्याण मंत्री मेनका गांधी 30 मार्च को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। वे पहले दिन शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों में हिस्सा लेंगी।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेेनका गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए जिले में पहुंचेंगी। जिले की सीमा में पहुंचते ही ऊंचगांव में पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद अलीगंज में स्वागत होगा। शहर में प्रवेश करते ही अमहट, गभड़िया, सब्जी मंडी, स्टेट बैंक के सामने स्वागत होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे तिकोनिया पार्क में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। विभिन्न मोहल्लों व चौराहों पर शाम तक उनका स्वागत कार्यक्रम चलेगा। बताया कि 31 मार्च को भी वे विभिन्न कार्यक्रमों मेें हिस्सा लेंगी।