मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे संजय निषाद
लखनऊ में शुक्रवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। चर्चा है कि निषाद पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर सकती है। वहीं गोरखपुर से मौजूदा सपा सांसद प्रवीण निषाद इस बार भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।