फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/रेउसा (सीतापुर)। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से प्रहार किए और पथराव किया। इससे दोनों पक्षों के करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, रेउसा क्षेत्र में दबंग ने धारदार हथियार से वृद्ध को घायल कर दिया। घायल वृद्ध को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इन्दौरा निवासी मोहन लाल (60) का जमीन के कब्जे को लेकर अपने भाई गुरुदयाल से विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर दोनों पक्षों से दो दर्जन लोग लाठी-डंडो समेत मैदान में आ गए और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। इसी बीच पथराव भी हुआ। इससे मोहन लाल, उसकी पत्नी मोहिनी (45), पुत्र बिरजू, करन, बबलू, पौत्र विशाल, पौत्री शिल्पी, रूबी, नाती बऊआ दूसरे पक्ष से गुरुदयाल, पत्नी केतकी, भतीजा सत्यवान, राजपाल आदि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ महमूदबाद कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
इधर, रेउसा थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा निवासी रामआसरे (60) का मेड़ई पुरवा निवासी गंगाराम से विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर गंगाराम ने धारदार हथियार से रामआसरे पर प्रहार कर दिया। इससे रामआसरे घायल हो गया। स्थानीय नागरिक दौड़े, तो हमलावर मौके से निकल भागा। नागरिकों ने घायल को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पक्ष ने इस संबंध में गंगाराम आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें