फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं, मॉडल तालाबों में उड़ रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। विकास खंड महमूदाबाद, पहला, रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायतों में लाखों की लागत से विकसित किए गए सैकड़ों मॉडल तालाब इन दिनों बदरंग हैं। कारण यह है कि जिम्मेदारों ने इनके रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया है। मौजूदा वक्त में इन तालाबों में पानी नहीं है। सूखे तालाबों में धूल उड़ रही है। जबकि गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। तालाबों में पानी न होने से मवेशियों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गांवों के युवाओं व बुजुर्गों को शहर जैसे पार्क की अनुभूति तथा पशु पक्षियों को गर्मियों में बेहतर व सुगमता से पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने गांवों में मॉडल तालाबों का निर्माण करोड़ों खर्च कर कराया था। इन मॉडल तालाबों की खुदाई कराकर इनमें कटीले तारों की बाढ़ लगाकर एक गेट बनाया गया था। तालाब के चारों ओर सुंदर पल्टा बांधा गया था और उसी पल्टे पर छायादार पेड़ सुंदर फूलों के पौधों को लगाया गया था। लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की बेंचें भी बनवाई गईं थीं। जिन उद्देश्यों को लेकर मॉडल तालाबों का निर्माण कराया गया था, वह पूरी तरह से निरर्थक साबित हो रहा है। इन तालाबों में न तो पानी है और न ही गेट व बेंचें सलामत बची हैं। महमूदाबाद ब्लॉक के लगभग सभी मॉडल तालाब पानी भरे जाने की बाट जोह रहे हैं। क्षेत्र में बने मॉडल तालाबों की हालत बेहद दयनीय है। देखरेख के अभाव में क्षेत्र के अधिकांश माडल तालाब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। कई मॉडल तालाब चरागाह में तो कई खेल के मैदानों में तब्दील हो चुके हैं। इनमें या तो उपले पाथे जा रहे हैं या मवेशी घास खाते नजर आएंगे। कई तो निकट के गांवों के बच्चों ने क्रिकेट पिच बना ली है और सुबह-शाम उस पर क्रिकेट भी खोली जा रही है। ऐसे में सरकार के करोड़ों खर्च कर गांव में मॉडल तालाब बनाकर उनका सौंदर्यीकरण किए जाने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रीय समाजसेवी छोटे लाल मिश्र, देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अनूप सिंह, अतीश वर्मा, शिवकुमार, अशोक कुमार आदि ने सूखे पड़े तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है। एसडीएम प्रेम प्रकाश ने कहा कि जल्द ही सूखे तालाबों में पानी भरवाया जाएगा। तालाबों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं।

ये तालाब पड़े सूखे
महमूदाबाद विकास खंड के बघाइन, साहिनपुर, नाथूपुर, सेमरा, पचदेवरा चौबे, जाफरपुर, लैलकलां, पोखराकलां, धरमपुर, सदरपुर, खुरवल, गोड़ैचा, मल्हपुर, सोंसा, बनवीरपुर, लच्छीपुर, शेखपुर, नींबाडेहरा, कोठिला, केदारपुर, मुबारकपुर, भरहरमऊ।
विज्ञापन

विकास खंड पहला के दरियापुर, भेथरा, फिरोजपुर, बेहटी, सिरौली, बेहमा, बजेहरा, भरथर, चुनका, बम्भौरी, पहाड़ापुर, बिलौली, कंचनपुर, ईश्वरवारा, सरैंया महिपत सिंह, सिकंदराबाद, शमसाबाद, संसारपुर, बिलौली नानकरी, लौना, हीरापुर, रसूलपुर तराई, रायपुर, सरैया शंकर बक्श, संडौर, दुघरा, सिरौली।
विकास खंड रामपुर मथुरा के रुदाइन, सिरकुंडा, बांसुरा, रायपुर, जरावन, उमरी गनेशपुर, सुरजनपुर, गडचपा, गोण्डा-देवरिया, मीरानगर, विलासपुर, रन्नी, महिमापुर, बहोरनपुरवा, चांदपुर, फरीदपुर, बहलोल नगर, इटिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें