फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों व घरातियों को लाठियों से पीटा, चार घायल,

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बंभौरा गांव में गुरुवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ लोगों ने मामूली विवाद में घरातियों व बारातियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें घेर कर लाठियों से पीटा। बीचबचाव करने मेें दुल्हन की मां व पिता समेत चार लोग जख्मी हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। मारपीट होेते देख दुल्हन बेहोश को गई। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सात फेरे डलवाए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सकों के यहां करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के महिपाल सिंह पुरवा पिपरिया गांव निवासी राजकुमार उर्फ बिक्की का विवाह फखरपुर थाना क्षेत्र के बंभौरा गांव निवासी पहलवान की पुत्री संजू से तय हुआ था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार देर शाम बारात बंभौरा गांव पहुंची। यहां पर जनवासे में बारातियों का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्लास कम पड़ गए। इस पर पहलवान का भतीजा मायाराम ग्लास खरीदने के लिए रात में ही फखरपुर बाजार को बाइक से रवाना हुआ। लौटते समय उसकी बाइक गांव निवासी जितेंद्र की बाइक से रास्ते में टकरा गई। इसी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। किसी तरह मायाराम घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद जितेंद्र अपने 12-13 साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर जनवासे में आ धमका और बारातियों को घेरकर उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहलवान, उनकी पत्नी पतराजा, रिश्तेदार रिक्खीराम आदि दौड़े तो हमलावरों ने उन सभी को लाठियों से जमकर पीटा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मारपीट होते देख दुल्हन संजू भी बेहोश हो गई। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। आधे घंटे में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। परिवारीजन किसी तरह दुल्हन को होश में लाए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात दो बजे अग्रि के सात फेरे हुए। एसओ कपिलदेव चौधरी ने कहा कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पहलवान की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र समेत तीन नामजद व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की मौजूदगी में हुई विदाई
पीड़ित पहलवान ने बताया कि सुबह विपक्षियों ने बारात विदा न होने देने की धमकी दी थी। इस पर पुन: पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस की निगरानी में बारात दोपहर बाद विदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें