फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदरपुर में आग से तीन घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैँया (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को आग की चपेट में आकर तीन घर जलकर राख हो गए। वहीं घरों में रखा सामान भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सदरपुर क्षेत्र के निवासी छोटेलाल के घर शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब के खगेश्वर, दिनेश आदि के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तब तक छोटेलाल, खगेश्वर व दिनेश के घर व उनमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। गृहस्वामियों ने बताया कि इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपयों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद छोटेलाल पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


छोटेलाल ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम दिल्ली आगरा निवासी सूरज से तय है। सोमवार को तिलक लेकर जाना है। इससे पहले यह हादसा हो गया। अब चिंता सता रही है कि आखिर अब तिलक का इंतजाम कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें