फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन होगा पक्षी विहार, थानों में बनेंगे प्रसाधन0

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन क्षेत्र के समसपुर पक्षी विहार को रोशन किया जाएगा। प्रकाश की व्यवस्था के लिए डीएम ने क्रिटिकल गैप से धन उपलब्ध कराया है। इसके अलावा चार थानों व दो तहसीलों में प्रसाधन की व्यवस्था के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल छतोह में बाउंड्रीवाल के साथ ही दो सड़कों का काम कराया जाएगा। डीएम ने कुल 12 कार्यों के लिए 58.77 लाख रुपये एलॉट किए हैं। समय से कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के पास उपलब्ध क्रिटिकल गैप मद से जिले में डीएम से अनुमोदन लेकर कोई भी विकास कार्य कराया जा सकता है। किसी अधूरी परियोजना का काम भी इस मद से धन देकर पूरा कराया जा सकता है। डीएम ने 12 कार्यों को कराने के लिए 58.77 लाख रुपये क्रिटिकल गैप से उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल छतोह में बजट के अभाव के कारण बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। जानकारी होते ही डीएम से बाउंड्री के लिए 12.26 लाख रुपये दिए हैं। समसपुर पक्षी विहार में प्रकाश की व्यवस्था के लिए भी बजट न होने के कारण क्रिटिकल गैप मद से धन दिया गया है।

राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल सलोन और शेषपुर समोधा में भी प्रकाश की व्यवस्था के लिए धन दिया गया है। जगतपुर, गदागंज, सरेनी और खीरों थानों के साथ ही लालगंज व ऊंचाहार तहसील में क्रिटिकल गैप के पद से प्रसाधनों का निर्माण कराया जाएगा।

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरविंद वर्मा का कहना है कि क्रिटिकल गैप से जिले में 12 कार्यों को कराने के लिए डीएम से अनुमोदन लेकर धनराशि दी गई है। लाइटों की व्यवस्था के साथ ही एक स्कूल में बाउंड्रीवाल व दो सड़कों का भी काम कराया जाएगा। चार थानों पर दो तहसीलों में प्रसाधनों की भी काम कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें