फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर नदी में फेंकी लाश
विज्ञापन


सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात हत्यारों ने एक व्यक्ति का सिर काटने के बाद धड़ गोमती नदी में फेंक दिया। गुरुवार को गोमती तट पर धड़ पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस ने धड़ पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मृतक की शिनाख्त, सिर व हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

अटरिया थाना क्षेत्र में ग्राम रायपुर के पास गोमती नदी के तट पर गुरुवार को ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश पड़ी देखी तो हड़कंप मच गया।

खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। गोमती तट पर धड़ पड़ा था, जबकि सिर का कुछ पता नहीं चल सका।

इस वजह से मृतक की शिनाख्त में दिक्कतें आ रही थीं। मृतक के शरीर पर नीली जींस, हरी शर्ट व लाल स्वेटर था।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि, अज्ञात हत्यारों ने सिर इसी वजह से काटकर गायब किया है ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

बताया जा रहा है कि, मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। मगर वो कौन है, उसकी हत्या किसने और किस मकसद से की है? ये रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि, शव नदी में बहकर अटरिया थाना क्षेत्र में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि, युवक का सिर गायब है, इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवक के शव की शिनाख्त व हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें