फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस पर सीतापुर को मिलेंगी नौ परियोजनाओं की सौगातें

विज्ञापन
महिला व परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर। जिले का दामन कई सौगातों से भरने जा रहा है। यह सौगातें यूपी दिवस (24 जनवरी) पर जिले की झोली में आएंगी। कबीना मंत्री व जिला प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी इस दिन 2647 लाख की लागत की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 287.61 लाख की दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके लिए शहर की नवीन गल्ला मंडी में परियोजनाओं के शिलापट लगाए जाएंगे। सभी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास जिला प्रभारी द्वारा एकसाथ किया जाएगा। प्रशासन ने लोकार्पण व शिलान्यास समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिले में एक अप्रैल 2017 से दिसंबर 2017 तक नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इन परियोजनाओं से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में कई सहूलियतें मिलने वाली हैं। जिले में बेटियों को शिक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां जुड़ने वाली हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पेयजल, बिजली और सोलर पावर प्लांट जिले के विकास को पंख देंगे। 2647 लाख की लागत वाली इन महत्वपूर्ण नौ परियोजनाओं की सौगात जिले को यूपी दिवस पर मिलेगी। 24 जनवरी को 287.61 लाख की लागत वाली दो परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।

इसके लिए नवीन गल्ला मंडी में दोपहर एक बजे समारोह होगा। यहां पर सारी परियोजनाओं के शिलापट लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
परियोजना - लागत
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिसावां - 610 लाख
जीजीआईसी इमलिया सुल्तानपुर, ऐलिया - 360 लाख
जीजीआईसी महम्मदापुर द्वितीय, पिसावां - 360 लाख

जीजीआईसी मिश्रिख में छात्रावास - 170 लाख
जीजीआईसी कसमंडा में छात्रावास -170 लाख

कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, महमूदाबाद में छात्रावास - 170 लाख
तहसील महोली में आवासीय भवनों का निर्माण -464 लाख
पाताबोझ में 160 किलोवाट क्षमता की मिश्रिख सोलर पावर परियोजना - 220.64 लाख
रामकोट ग्रामीण पाइप पेयजल योजना -123.03 लाख

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
परियोजना - लागत
राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया में 60 आवासीय क्षमता का छात्रावास -137.61 लाख
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना -150 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें