फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 गोवंश बरामद, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुचितागंज (फैजाबाद)। रौनाही थानाक्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा से शनिवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने कंटेनर से 19 गोवंश बरामद किए जिसमें एक की मौत हो गई थी। पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर सहित दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे रौनाही पुलिस ने फैजाबाद-लखनऊ हाईवे पर तहसीनपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग लगाई हुई थी। इस दौरान लखनऊ की तरफ से फैजाबाद जा रहे एक कंटेनर को तलाशी के लिए रोकने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को रोका। रौनाही थाने के कार्यवाहक प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 19 गोवंश बरामद किए गए, जिसमें से एक मौत की मौत हो चुकी थी। आरोपियों में इरफान थाना फलावदा मेरठ तथा मोहम्मद इनाम निवासी मुजफ्फरनगर मीरापुर तथा ड्राइवर मोहम्मद बाबू निवासी थाना फलावदा मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों के ऊपर गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि गाड़ी मालिक मुरादाबाद की है और कंटेनर में भरे गोवंश का मालिक बिजनौर का है। आरोपियों ने यह भी बताया कि गोवंश को पंजाब के फतेहगढ़ जिले से लादकर बिहार के पूर्णिया जिले में उतारना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें