फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में बच्चे पर हमला कर उसे जिंदा चबा गया तेंदुआ

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे किशोर पर रविवार शाम तेंदुए ने हमला कर उसे जिंदा चबा लिया। सूचना पाकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। किशोर का क्षत-विक्षत शव मौके से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से सटे इलाकों में बाघ और तेंदुए का हमला थम नहीं रहा है। रविवार शाम को सेंक्चुरी क्षेत्र में सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम सुजौली निवासी धर्मेंद्र (16) मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल से सटे खेत गया था। खेत में बरसीम काटकर जब वह बोझ रहा था, तभी जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया।

तेंदुए ने किशोर को मौके पर ही जिंदा चबा लिया। काफी देर तक किशोर के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन के साथ ही वन विभाग की मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पद चिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमले के कारण गांव के लोगों में दहशत है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन ने बताया कि तेंदुए के हमले में पूर्व में चार मौतें हो चुकी हैं। यह पांचवां हमला है। उन्होंने कहा कि अब तक जो पद चिन्ह मिले हैं, उससे एक ही तेंदुए के हमले की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें