फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। रेलवे स्टेशन मनकापुर के मिड ट्रैक को पार करते समय बीती देर रात अज्ञात युवक रनथ्रू मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी के सिपाही उसे सीएचसी मनकापुर ले गए। वहां चिकित्सक ने जब उन्हें बताया कि युवक की मौत हो चुकी है तो वह शव छोड़कर भाग निकले। जीआरपी व कोतवाली मनकापुर पुलिस के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर युवक का शव तीन घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा। बाद में जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मनकापुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक बुधवार देर रात स्टेशन के मिड ट्रैक को पार कर रहा था। इसी बीच गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही रनथ्रू मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जीआरपी के सिपाही 108 एंबुलेंस से सीएचसी मनकापुर ले गए। जहां सीएचसी के चिकित्सक डॉ. डीके भास्कर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने कोतवाली मनकापुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे कोतवाल दद्न सिंह ने जीआरपी व आरपीएफ से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों में विवाद हो गया। हालांकि तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद रेलवे के मेमो पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी चौकी प्रभारी रमजान अंसारी ने बताया कि घायल युवक को सीएचसी भेजा गया था। सीएचसी पर शव छोड़कर भागने का आरोप निराधार है, सिपाही शव मर्च्यूरी हाउस भेजने के लिए वाहन का इंतजाम करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें