फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिचित की आवाज निकाल 1.15 लाख ठगे

Thu, 23 May 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। साइबर अपराधियों ने एक खाते से एक लाख 15 हजार रुपये पार कर दिए। ठगी के शिकार पीड़ित ने बताया कि परिचित की आवाज निकालकर ठगी की गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने घटना की सूचना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुर कठोइया निवासी ह्रदयशंकर शुक्ला ने बताया उनके एक परिचित व्यक्ति की आवाज में बोलकर साइबर अपराधी ने ठगी की। ठग ने मोबाइल पर बताया कि उसका लड़का अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज हो रहा है। ऐसे में खाते में पैसे भेज दें।
इसके बाद साइबर अपराधी ने शातिराना ढंग से ह्दयशंकर के मोबाइल में कुछ पैसे पहुंचने का मैसेज भिजवा दिया, जिससे उनको भरोसा हुआ और उन्होंने अपने खाते से एक लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में साइबर ठगी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें