फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जवानों को दी जाएगी एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश में पीएसी की विभिन्न वाहिनियों के 12 जवान एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग लेंगे। इन्हें यह प्रशिक्षण हरियाणा के मनेसर में दिया जाएगा। इसके लिए यहां के चयनित जवान ट्रेनिंग को भेजे जाएंगे। इनके चयन के लिए एटीसी में प्राथमिक परीक्षा हो चुकी है, हालांकि इनका रिजल्ट आना बाकी है। इस परीक्षा में चयनित 12 जवान ट्रेनिंग को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश भर की पीएसी की विभिन्न वाहिनियों में तैनात चुनिंदा जवानों को एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग दी जाएगी। एनएसजी कमांडो के प्रशिक्षण में प्राथमिक परीक्षा उत्तीर्ण जवान ही सलेक्ट होंगे। इनके चयन की प्राथमिक परीक्षा की जिम्मेदारी एटीसी सीतापुर को दी गई है। यहां पर विभिन्न वाहिनियों के 19 जवान प्रशिक्षण के लिए भेजे गए थे। इन जवानों को दौड़, रस्सी पर चलना, रस्सी से चढ़ना, लंबी कूद, ऊंची कूद, फायरिंग आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है। विभागीय जानकारों की मानें तो ट्रेनिंग के बाद इन जवानों की प्राथमिक परीक्षा भी हो चुकी है। बस नतीजा आना बाकी है। रिजल्ट में पास होने वाले 12 जवानों को एनएसजी कमांडो का प्रशिक्षण मिलेगा। चयनित 12 जवानों को एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग हरियाणा के मनेसर में दी जाएगी। हालांकि एटीसी में प्राथमिक प्रशिक्षण के दौरान कई जवानों की सांसें फूलती नजर आई हैं। कई जवान ट्रेनिंग के दौरान ही बीमार पड़ गए हैं। जवानों की यह हालत खुद ही बयां करती है कि आखिर प्राथमिक ट्रेनिंग ही कितनी कठिन है। फायरिंग की परीक्षा लेने वाले परीक्षक पीटीसी के सीओ अवधेश पांडेय ने बताया कि जो जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं, वे बेहतर हैं। इन बेहतर लोगों में जो सबसे बेहतर होंगे, उनको ही चुना जाएगा। एटीसी के आरआई उदय प्रकाश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को इन जवानों का रिजल्ट आ जाएगा। इस रिजल्ट में जो भी जवान पास होंगे, उन्हें आगे की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

एटीसी में जवानों ने यह सीखा
एटीसी में जवानों ने पिस्टल, कार्बाइन व एके 47 गन से फायरिंग की। वहीं दौड़ में बाधा दौड़, लंबी दौड़ सीखी। रस्सी के सहारे के छलांग मारना, ऊंचाई पर चढ़ना आदि सीखा है। इसके अलावा तैराकी व आपात स्थिति में लोगों की मदद करने की ट्रेनिंग दी गई। आतंकियों से निपटने के लिए मोर्चाबंदी करके फायर करना आदि सिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें