फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली व बूंदाबांदी ने गर्मी से दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार शाम बादली छाने से कुछ राहत मिली। बदली के बीच बूंदाबांदी ने बारिश की उम्मीद जगाई। लेकिन बरसे बिना बदरा चले जाने से लोगों को मायूस होना पड़ा। पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही तेज धूप बदन झुलसाने लगी। वहीं उमस ने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए। दिन में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों में दोपहर के समय छाई बदली से राहत मिलने की आस जगी। लेकिन अगले ही पल पुरवा हवाओं ने बादल उड़ा दिए तो फिर तेज धूप निकल आई। गर्मी के सितम से हर कोई बुरी तरह व्याकुल नजर आया। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नही दिला सके। गर्मी के तीखे तेवर देख दोपहर को लोग घरों में कैद रहे। हालांकि शाम करीब 5:58 बजे मौसम में एक बार फिर तब्दीली दिखी। आसमान में बादल छा गए। छह बजे के बाद बूंदाबांदी भी हुई। इससे लोगों में बारिश होने तथा गर्मी से राहत मिलने की आस जगी। लेकिन कुछ ही देर में बूंदाबांदी थम गई और बारिश भी नही हुई। हालांकि बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा तो गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस हुई। मगर बारिश न होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें