फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से टकराई गाय, इंजन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव (फैजाबाद)। फैजाबाद-लखनऊ रेलमार्ग के बड़ागांव रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग पर शुक्रवार की देर रात फैजाबाद से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से एक गाय टकरा गई, गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेन से टकराकर उछलकर गेट के पास गाय गिरने से ट्रेन को झंडी दिखा रहा गेटमैन भी घायल हो गया। इससे ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद इंजन को किसी तरह रुदौली स्टेशन पहुंचाया गया, जहां देवराकोट पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगवाकर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस हादसे के चलते ट्रेन 2:45 घंटे लेट हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे के करीब फैजाबाद से दिल्ली जा रही 4205 अप फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के सामने बड़ागांव रेलवे स्टेशन के गेट संख्या-138सी के पास एक गाय आ गई। ट्रेन से टकराने के बाद गाय 50 फुट दूर स्थित गेट के पास जा गिरी। हादसे में गाय की मौत हो गई वहीं ट्रेन को झंडी दिखा रहा गेटमैन दुबरी प्रसाद भी घायल हो गया। गाय से टकराने के बाद ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, उसे धीमी गति से रुदौली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। उसके बाद देवराकोट स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को मंगवाकर ट्रेन आगे रवाना की गई। घटना की पुष्टि करते हुए स्टेशन अधीक्षक रुदौली राजेंद्र वालमीकि ने बताया कि ट्रेन बड़ागांव से 22 बजकर 38 मिनट पर रुदौली स्टेशन आई, जिसे जिसे 0 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। बताया कि घायल गेटमैन का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें