फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे महिला सिपाही से आरक्षी ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से रेप, भेजा जेल
विज्ञापन



तिलोई (रायबरेली)। अमेठी में तैनात एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही के साथ एक साल तक रेप किया। इसके बाद अश्लील फोटो दिखाकर लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने मोहनगंज थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


उधर, मुकदमा दर्ज होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला एवं सत्र न्यायालय रायबरेली की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी अमेठी केके गहलोत ने बताया कि सिपाही प्रवीण कुमार यादव को गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन



एक महिला सिपाही ने बुधवार देर शाम थाने में ही तहरीर देकर बताया कि पुलिस लाइंस अमेठी में तैनात सिपाही शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ एक साल तक रेप करता रहा।


अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। शादी करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। उसने आरोप लगाया कि सिपाही ने इस दौरान कई फोटोग्राफ भी बना लिए, जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि पहले दोनों की तैनाती एक ही जगह पर थी। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


सीओ तिलोई बीनू सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला सिपाही को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें