फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में अधेड़ को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में अधेड़ को लगी गोली
विज्ञापन


सुल्तानपुर। चांदा के बैतीकलां गांव में बुधवार को वरीक्षा के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैतीकलां गांव में बुधवार को एक घर में वरीक्षा थी। जहां सत्येंद्र कुमार पांडेय (45) पुत्र पंचनारायण पांडेय निवासी अग्रेसर कोतवाली देहात भी पहुंचे थे। दोपहर में कार्यक्रम के दौरान बंदूक से की गई हर्ष फायरिंग में सत्येंद्र के पेट में कई छर्रे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस बाबत कोतवाल सुरेश मिश्र ने कहा कि, उन्हें प्रकरण की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें