फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक शहर में नहीं आ सकेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक शहर में नहीं आ सकेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन



रायबरेली। जीआईसी मैदान में शनिवार को होने वाली भाजपा की जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है।


रैली में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसको लेकर रायबरेली डिपो और प्राइवेट बसों के संचालन के साथ रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए जगह तय कर दी गई है।


पुलिस और प्रशासन ने शहर की पूरी तरह से नाकेबंदी कर दी है। रैली के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।


रायबरेली डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शहर में रोडवेज बस स्टेशन परबसों की इंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन



एआरएम ने बताया कि लखनऊ व महराजगंज से रायबरेली आने वाली बस त्रिपुला चौराहा से वापस हो जाएंगी। जगदीशपुर की ओर से आने वाली बसें रतापुर और सुल्तानपुर की ओर से आने वाली बसें सारस होटल से वापस लौटेंगी।


प्रतापगढ़ व डलमऊ की ओर से आने वाली बसों को सिविल लाइन चौराहे से वापस किया जाएगा। कानपुर, फतेहपुर और लालगंज की ओर से आने वाली बसें राजघाट से वापस हो जाएंगी।
विज्ञापन



कोई भी बस स्टेशन तक तय समय के अंदर नहीं आएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। तय स्थानों से भी सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें