फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक से 25 हजार का भुगतान कराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक से 25 हजार का भुगतान कराने का प्रयास
विज्ञापन



खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला के खाते से उचक्कों ने फर्जी चेक के सहारे 25 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन शाखा प्रबंधक की सूझ-बूझ के चलते वह कामयाब नहीं हो सके। शक होने पर शाखा प्रबंधक ने युवक को रोका तो वह चकमा देकर भाग गया।


खीरों कस्बा निवासी विमल कुमार सचान निजी क्लीनिक चलाता है। उसकी पत्नी सिया का खाता स्टेट बैंक खीरों में है। शुक्रवार दोपहर एक युवक स्टेट बैंक खीरों पहुंचा, जहां उसने सिया सचान के हस्ताक्षर का एक चेक शाखा प्रबंधक को देकर 25 हजार रुपये निकालने की बात कही।
विज्ञापन



शाखा प्रबंधक ने कैश की कमी बताकर रुपये आने के बाद भुगतान की बात कही। युवक के बार-बार अनुरोध पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि जिस खाताधारक कि यह चेक है वह हमारे परिचित हैं। मैं उनसे कहता हूं कि वह आपको नकद भुगतान दे देंगे। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने खाताधारक को फ ोन कर सूचना दी।


यह सुनकर फर्जी चेक लेकर आया युवक भाग गया। जब खाता धारक बैंक पहुंचा तथा अपनी चेक बुक में उसी नंबर की चेक दिखाते हुए किसी को चेक न देने की बात कही तो शाखा प्रबंधक भी चकराए।
विज्ञापन



उनका कहना है कि एक नंबर के दो चेक कैसे हो सकते हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। खाताधारक ने इसकी शिकायत बैंक में करते हुए चेक बुक भुगतान बंद करा दिया।


थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज निकवाकर मामले की जांच की जाएगी। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें