फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों को नहीं रास आ रहे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने की सरकार की मुहिम को झटका लग रहा है। करोड़ों खर्च के बाद भी इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर न सुधरने से अभिभावक अपने बच्चे को यहां नहीं पढ़ाना चाहते हैं। नतीजतन 14 दिनों में महज 15 हजार नए नामांकन किए गए हैं जबकि निकलने वाले छात्रों की संख्या करीब 39 हजार है।
विज्ञापन

एक ओर अंधाधुंध शुल्क वसूली के बाद भी जहां निजी स्कूलों में दाखिले की होड़ लगी है वहीं शासन की ओर से कॉपी-किताब, जूता-मोजा, स्वेटर, मध्याह्न भोजन यहां तक कि नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने समेत तमाम लुभावने हथकंडे अपनाने के बावजूद भी अभिभावकों को परिषदीय विद्यालय रास नहीं आ रहे हैं। जिले में कुल 1529 प्राथमिक व 568 जूनियर हाईस्कूल हैं। यहां बीते सत्र में कुल 1 लाख 89 हजार 396 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वर्तमान सत्र का आगाज दो अप्रैल से हो चुका है। इस बार गतवर्ष की छात्र संख्या में कम से कम दस प्रतिशत का इजाफा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौजूदा समय में जिले की कुल छात्र संख्या 1 लाख 65 हजार 751 पहुंच चुकी है। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अभी भी करीब 43 हजार नवीन नामांकन आवश्यक हैं। सबसे दयनीय स्थिति नगर क्षेत्र के स्कूलों में है। यहां अभी तक लगभग छह सौ नामांकन ही किए गए हैं। हालांकि अभी भी विभाग की ओर से हार नहीं मानी गई है और बीते शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में नामांकन बढ़ाने के लिए मातहतों को और दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अमिता सिंह ने कहा कि अभी तक करीब 15 हजार नए दाखिले किये जा चुके है। नामांकन लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में साल-दर-साल घट रही बच्चों की संख्या
वर्ष छात्र संख्या
2015 203449
2016 191874
2017 189396
2018 165751 (अब तक)



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें