फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या पर फूटा गुस्सा, पुलिस से नोकझोंक, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या पर फूटा गुस्सा, पुलिस से नोकझोंक, लगाया जाम
विज्ञापन



खीरों (रायबरेली)। जमीन पर कब्जे को लेकर हुई युवक की हत्या के बाद बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ गुरुबख्शगंज-खीरों मार्ग पर जाम लगा दिया।


पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई। इस दौरान जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से लोगों की नोकझोंक भी हो गई। लोगों का आरोप था कि हत्या के आरोपी की दुकान का सारा सामान रात में ही पुलिस की मिलीभगत से उठा ले जाया गया।
विज्ञापन



उधर, बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया।


साथ ही पुलिस की लापरवाही की जांच कराने का भरोसा दिया। बवाल के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो घंटे तक बवाल चला।


खीरों कस्बा निवासी कलीम अली (24) की मंगलवार को सहन की जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कलीम के फूफा इब्राहिम, इमरान, इरफान, नदीम और अंसार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



आरोपी इब्राहिम की खीरों में ही रेडीमेड व जूता-चप्पल की दुकान भी थी। बताते हैं कि आरोपी दुकान का सामान रात में ही लोडर में लादकर घर उठा ले गए।


इसकी जानकारी हुई तो परिवारीजन और ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग जाम कर दिया।


इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। एसओ शैलेंद्र सिंह ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ नोकझोंक की।


सूचना मिलते ही गुरुबख्शगंज, लालगंज समेत कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ लालगंज आरपी शाही मौके पर पहुंचे।


एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। एएसपी ने बताया कि मर्डर में मुख्य आरोपी इब्राहिम और उसके बेटे नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य हत्या आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें