फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रोकने पहुंचे दरोगा से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। लखाही पुतलीतारा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र व साथी ने अभद्रता की। पुलिसकर्मियों के असलहे छीनने का भी प्रयास किया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को सीज कर दिया है। खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम लखाही पुतलीतारा गांव में रविवार को उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करने गए थे।

वहां अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दरोगा ने सिपाही को वीडियोग्राफी के निर्देश दिए। वह खनन अधिकारी को फोन करने का प्रयास कर रहे थे। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहदेव मिश्र के पुत्र भानु प्रताप मिश्र व बैजनाथ सिंह चार अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सिपाहियों के साथ अभद्रता शुरू करते हुए मोबाइल व असलहे छीनने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर खुटेहना चौकी प्रभारी अखिलेश मिश्र भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह पुलिसकर्मियों को बचाया। घटना के बाद सभी आरोपी एसयूवी में बैठकर फरार हो गए।

मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी लेकर चले गए। पुलिस ने मौके से मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर व जेसीबी को भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि दो नामजद व चार अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। खनन विभाग के अधिकारी भी मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें