फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू बन रचाई शादी, पोल खुली तो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लव जेहाद: हिंदू बनकर मंदिर में युवती से रचाई शादी
विज्ञापन


गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के महादेवा गांव के मजरे लालापुरवा के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से खुद को भी हिंदू बताकर शहर के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद किराए के मकान में युवती को रखकर महीनों तक उसका यौन शोषण करता रहा।

युवती को जब पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी, बलात्कार, धमकी, डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद से आरोपी युवक फरार है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि, कोतवाली देहात की सालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के महादेवा गांव के मजरे लालापुरवा निवासी युवक ने दो साल पहले उसके घर से लकड़ी खरीदी थी।

उस वक्त युवक ने युवती के घरवालों को अपना नाम कृष्णकुमार पुत्र शिवनाथ निवासी राजा मोहल्ला बाजार बगिया थाना धानेपुर बताया। उसने अपनी मां का नाम राधा, बहन का नाम रजनी व भाई का नाम राहुल बताया।

इसके बाद से युवक ने युवती के घरवालों से मेलजोल बढ़ाया और तभी से युवती के घर आने-जाने लगा। युवती के मुताबिक, उसकी बुआ ने युवक से उसकी शादी के लिए चर्चा की और योग्य वर ढूंढने को कहा।

इस पर युवक ने खुद को भी अविवाहित बताया। कहा कि, अगर उन्हें कोई एतराज न हो तो वह शादी करने के लिए तैयार है। शादी की बात पर युवती को देखने के लिए एक महिला, कुछ युवतियां और अन्य लोग उसके घर आए।

जिन्हें उसने परिवारीजन व रिश्तेदार बताया। युवती ने बताया कि, 10 दिसम्बर 2017 को युवक ने बड़गांव स्थित एक मंदिर में उससे हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद सालपुर बाजार में किराए के मकान में युवती के साथ रहने लगा।

इस दौरान उसने कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती ने बताया कि, युवक ने उसके एक लाख 90 हजार रुपए भी हड़प लिए। जब युवक के मुस्लिम होने का पता चला तो युवती ने विरोध किया। इस पर युवक भाग गया।
विज्ञापन


मामले में युवती ने नसीर के खिलाफ कोतवाली नगर में जालसाजी, बलात्कार, धमकी व डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एसएसआई मनोज कुमार राय ने बताया कि, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें